खबर के अनुसार बक्सर जिले में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिसके कारण बक्सर जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गया हैं। लोग अपने घर से पलायन करने लगे हैं ताकि बाढ़ से बचा जा सके।
बता दें की गंगा का रौद्र रूप देखकर सिमरी में तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों का पलायन शुरू हो गया है। लोग ज़रूरी सामान लेकर घर से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। वहीं बाढ़ के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया हैं।
इतना गंगा के जल स्तर में वृद्धि होने से बक्सर-कोइलवर तटबंध पर पानी का दबाव लगातार बढ़ते जा रहा है। जिस कारण तटबंध पर खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हिये प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा हैं। वहीं चौसा-मोहनियां रोड पर पानी बहने के कारण अब आवागमनको भी रोक दिया गया हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ती जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment