ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना में जमीन की खरीद बिक्री सबसे ज्यादा हो रही हैं। लोगों को घर बनाने के लिए पहली पसंद पटना का दानापुर और फुलवारी का इलाका है। इन इलाकों में लोग घर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जमीन की खरीदारी कर रहे हैं।
राजधानी पटना के बाद भागलपुर शहर में भी जमीन की खरीदारी तेजी के साथ हो रही हैं। लॉकडाउन के कारण अप्रैल और मई में निबंधन का काम बंद रहा। लेकिन उसके बाद तेजी के साथ जमीन निबंधन का काम यहां किया जा रहा हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर और गया शहर में भी लोग तेजी के साथ घर बनाने का लिए जमीन की खरीदारी कर रहे हैं। इन शहरों के अलावे बिहारशरीफ और दरभंगा में भी जमीन-खरीद बिक्री में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। यहां भी लोग जमीन की खरीद-बिक्री तेजी के साथ कर रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment