बिहार के लोग तीन शुभ योग में बांधे राखी, मिलेगा शुभ फल

धर्म डेस्क: हिन्दू धर्म में राखी का त्यौहार बहुत शुभ माना जाता हैं। क्यों की ये त्यौहार भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता हैं। आज इसी विषय में पटना के ज्योतिष के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे शुभ योग के बारे में जिस योग में बहन भाई को राखी बांध सकती हैं।

ज्योतिष को मानें तो रविवार 22 तारीख को श्रावण मास की पूर्णिमा है, इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। कई सालों के बाद इस साल कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं जो इंसान के दैनिक जीवन के लिए बहुत लाभकारी हैं। इससे इंसान के जीवन की परेशानियां दूर होगी।

बता दें की इस दिन प्रात:कालीन शोभन, मातंग और सर्वार्थ सिद्धि योग होने से श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा बहुत शुभ और लाभकारी माना जा रहा हैं। लेकिन 22 तारीख को प्रात: 6.16 बजे तक भद्रा की उपस्थिति है। इसलिए सुबह में राखी ना बांधे।

बिहार के लोग तीन शुभ योग में बांधे राखी, मिलेगा शुभ फल?

मध्यान्ह में वृश्चिक लग्न में दोपहर 12.00 बजे से 2.12 बजे तक और कुंभ लग्न में सायंकाल 6.06 बजे से 7.40  बजे तक का रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है। इस अबधि में बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी और जीवन में खुशियां आएगी।

0 comments:

Post a Comment