बिहार में अब मोबाइल से करें जमीन की दाखिल-खारिज

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, दरभंगा, भागलपुर, नालंदा समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग अब अपने मोबाइल फोन से भी जमीन की दाखिल-खरीद कर सकते हैं। क्यों की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट को मोबाइल में भी आसानी से खुलने के लायक बनाया गया हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जमीन दाखिल-ख़ारिज के बाद अगर दाखिल खारिज में कोई सुधार करनी हैं तो इसके लिए किसी प्रकार के ऑफिस जानें की जरुरत नहीं हैं। आप घर बैठे भी ऑनलाइन के द्वारा दाखिल-ख़ारिज में सुधार कर सकते हैं।

बता दें की बिहार सरकार का राजस्व विभाग अब दाखिल-खारिज में सुधार की प्रक्रिया डिजिटली करने जा रही है। बिहारवासी अब ऑनलाइन के द्वारा जमीन दाखिल-खारिज में आसानी से सुधार कर सकते हैं। भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) की कोर्ट से अब तारीख पर तारीख का सामना करना नहीं पड़ेगा।

जमीन की दाखिल-खारिज और उसके सुधार की प्रक्रिया के साथ साथ जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप बिहार राजस्व विभाग की वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं और पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment