पटना : दुनिया के 110 देशों में कोविशील्ड व कोवैक्सीन को मिली मान्यता

न्यूज डेस्क: पटना सहित देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर आपने कोरोना की कोविशील्ड या फिर कोवैक्सीन ली हैं तो आप 110 देशों की यात्रा कर सकते हैं। क्यों की इन देशों ने भारत के इस वैक्सीन को मान्यता दे दी हैं।

खबर के अनुसार भारत में ज्यादातर लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग में कोविशील्ड व कोवैक्सीन लगाई हैं। ऐसे में 110 देशों से मान्यता मिलना देश के साथ साथ आम लोगों के लिए भी बड़ी उपलब्धि हैं। यह जानकारी सरकारी अधिकारियों की ओर से दी गई हैं। 

आपको बता दें की कोवीसील्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना रोधी वैक्सीन हैं। इसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित किया गया हैं। भारत में यह वैक्सीन कोविशील्ड के ब्रांड नाम से उत्पादित और वितरित किया जा रहा हैं। 

वहीं WHO ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को 'इमरजेंसी यूज लिस्टिंग' में जगह दे दी हैं। यह वैक्सीन भारत बायोटेक के द्वारा विकसित किया गया हैं। इस वैक्सीन को भी अमेरिका सहित दुनिया के कई बड़े देशों ने भी मान्यता दे दी हैं।

0 comments:

Post a Comment