पटना, बक्सर, अररिया, गोपालगंज, किशनगंज, सारण में मिले कोरोना के नए मरीज, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट करे मुताबिक बुधवार और गुरुवार के बीच बिहार के कई जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे बिहार स्वास्थ्य विभाग की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार बुधवार से गुरुवार के बीच राज्य में 186524 लोगों के सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया हैं। जिसमें 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई हैं। जिसमे पटना, बक्सर, अररिया, गोपालगंज, किशनगंज, सारण के लोग मौजूद हैं।

आपको बता दें की बिहार के पटना से कोरोना के छह नए संक्रमितों की पहचान की गई हैं। जबकि बक्सर से चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं बिहार के अररिया,  गोपालगंज, किशनगंज, सारण से भी एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं।

जानकारों की मानें तो बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ हैं। प्रतिदिन किसी ना किसी जिले से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए तथा घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगानी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment