पटना : 12वीं पास छात्रों को 0% ब्याज पर मिलेगा 4 लाख लोन, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: पटना सहित बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले युवा 0% ब्याज दर पर चार लाख तक लोन लेकर आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए नीतीश सरकार राज्य में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रही हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। 

खबर के अनुसार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 12वीं पास छात्र आगे की पढ़ाई जैसे की बीएससी, बीए, बीकॉम, फार्मा, बीएससी नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर, मनेजमेंट सहित कई तरह की पढ़ाई के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 4 लाख का शिक्षा ऋण दे सकते हैं। 

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए दस्तावेज : उच्च शिक्षा संस्थान से प्रवेश संबंधित प्रमाण पत्र या चयन प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, 12 वीं पास प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, माता-पिता और गारंटर सभी के दो फोटो, आय प्रमाण पत्र आदि। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/

आपको बता दें की इस वेबसाइट पोर्टल पर जा कर छात्रों को मूल विवरण भरना होगा। छात्रों को अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा। उस फॉर्म में सही-सही जानकारी भरकर सब्मिट करना होगा। 

0 comments:

Post a Comment