खबर के अनुसार पटना में डाकियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डाकिया अब लोगों को डाक वितरण करने के साथ ही साथ घर जा कर लाइफ सर्टिफिकेट भी बनाएंगे। इसको लेकर डाक विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।
आपको बता दें की डाक विभाग के इस पहल से पेंशनर को लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए बैंक और डाकघर का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा और डाकिया घर जा कर डिजिटल तरीकों से पेंशनरों का लाइफ सर्टिफिकेट बनाएंगे। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पटना में घर-घर जा कर लाइफ सर्टिफिकेट के लिए डाकियों की संख्या को बहुत जल्द बढ़ाया जायेगा। आपको बता दें की लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और पीपीओ नंबर होना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment