खबर के अनुसार यह चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा यानी 19 नवंबर को लगेगा जो करीब पांच घंटे का होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा जो पटना सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों में दृश्यमान होगा।
19 नवंबर को लगेगा पांच घंटे का चंद्रग्रहण, जानें टाइमिंग
भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण सुबह 11.34 बजे शुरू होगा और शाम को 05.33 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण पटना में करीब आधे घंटे तक रहेगा। पटना में ग्रहण की शुरुआत शाम 05.03 बजे होगी जो कि 05.33 बजे तक खत्म हो जाएगी।
ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए आप इस दिन दान-पुण्य करे, ईश्वर की आराधना करें, माता-पिता की सेवा करें और गोसेवा करें। इससे आपके दैनिक जीवन पर ग्रहण का असर नहीं होगा और ग्रहण का कोई भी बुरा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment