भागलपुर : अब स्पेशल नहीं नार्मल नंबर से चलेंगी इंटरसिटी ट्रेनें, जानें किराया

न्यूज डेस्क: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर रेलखंड पर चलने वाली तीन इंटरसिटी ट्रेनें अब स्पेशल नहीं नार्मल नंबर से चलेंगी। इससे ट्रेनों का किराया भी सस्ता हो जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी, भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी और साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी अब स्पेशल नहीं नार्मल नंबर से चलेंगी। रेलवे के द्वारा इस सन्दर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। इसका सीधा लाभ यात्रियों को होगा। 

आपको बता दें की कोरोना महामारी के कारण रेलवे इंटरसिटी ट्रेनों को स्पेशल नाम देकर चला रही थी। जिसके कारण इन ट्रेनों का किराया ज्यादा था तथा लोगों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा हैं। अब लोगों को इससे छुटकारा मिल गया हैं। 

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी, भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी और साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी का किराया कोरोना से पहले जो लिया जा रहा था वहीं लिया जायेगा। यात्रीगण अब पहले के तय दरों पर यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment