खबर के अनुसार बिहार के इन जिलों में जमीन सर्वे के बाद जमीन का डिजटल नक्शा भी तैयार किया जायेगा। साथ ही साथ जीवित रैयत के नाम से जमीन का खतियान बनेगा। लोग अपने खतियान को ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा प्राप्त कर सकेंगे।
आपको बता दें की बिहार के इन जिलों में ज्यादातर लोगों के पास जमीन का खतियान ऐसे व्यक्ति के नाम से हैं जो जीवित नहीं हैं। इसलिए सरकार अब जीवित लोगों के नाम से जमीन का खतियान तैयार कर रही हैं। इसलिए आप जमीन सर्वे में भाग लेकर जमीन से संबंधित जानकारी सर्वे अधिकारी के पास आवश्य जमा करें।
इन जिलों में बनेगा जमीन का नया खतियान : नालंदा, पूर्णिया, बेगूसराय, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, शेखपुरा, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, जमुई, कटिहार, लखीसराय, बांका, खगड़िया, शिवहर, अररिया, सीतामढ़ी, अरवल, जहानाबाद व किशनगंज।
0 comments:
Post a Comment