खबर के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन 33 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों सहित इन विद्यालयों के सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं के एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर चालू माह से रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया हैं।
इतना ही नहीं इन विद्यालयों के एचएम एवं प्रभारी एचएम से डीईओ ने स्पष्टीकरण भी मांगा है। साथ ही साथ कहा कि क्यों नहीं उनके विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित कर अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 33 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों सहित इन विद्यालयों के सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं पर की गई कारवाई से हड़कंप मच गया हैं तथा सभी सरकारी स्कूलों को एक सख्त संदेश भी गया हैं।
0 comments:
Post a Comment