पटना : 703 रुपए में पाएं स्‍मार्ट डिजाइनर LPG सिलेंडर गैस, करें बुक

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना के लोग मात्र 703 रुपये में स्‍मार्ट डिजाइनर LPG सिलेंडर ले सकते हैं। पटना की गैस एजेंसियों में इस शानदार LPG सिलेंडर की बुकिंग शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार इस सिलेंडर में गैस कितनी बची है, यह बाहर से ही दिख जाता है। यह एलपीजी सिलेंडर हल्का और सुरक्षित तथा देखने में भी आकर्षक है, जिसके कारण लोगों में इस सिलंडर गैस को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा हैं।

आपको बता दें की पटना में दस किलो के कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 703 रुपये हैं। जबकि पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत 368 रुपये है। बहुत जल्द ये स्‍मार्ट डिजाइनर LPG सिलेंडर गैस बेगूसराय, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया में भी लांच होगा।

मिली जानकारी के अनुसार पटना में 67 रसोई गैस एजेंसियां हैं। जिसमे  अब 20 रसोई गैस एजेंसियों के पास कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं राजधानी पटना में अब तक कुल 110 उपभोक्ताओं ने कंपोजिट सिलेंडर का कनेक्शन लिया है। 

0 comments:

Post a Comment