पटना : बिहार में शुरू करें यह काम, सरकार देगी 3 लाख रुपये

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के किसी भी प्रखंड में जहा मोटरवाहन प्रदूषण जांच केंद्र नहीं हैं वहा आप इसे खोल सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से 3 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा।

खबर के अनुसार बिहार के सभी प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए बिहार सरकार के द्वारा प्रदूषण जांच केंद्र प्रोत्साहन योजना की स्वीकृति दी गई हैं। इस योजना की मदद से आप मोटरवाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोल सकते हैं। 

आपको बता दें की वाहन प्रदूषण केंद्रों की स्थापना के लिए राज्य सरकार अधिकतम 50 प्रतिशत या तीन लाख रुपये का अनुदान भी देगी। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदूषण जांच केंद्र प्रोत्साहन योजना का लाभ उसी व्यक्ति को मिलेगा जो जो प्रदूषण जांच केंद्र विहीन प्रखंड के स्थायी निवासी होंगे। आप इस योजना का लाभ लेकर खुद का कारोबार कर सकते हैं। आज के समय में वाहन प्रदूषण केंद्रों पर खूब कमाई हो रही हैं।

0 comments:

Post a Comment