पटना, नालंदा, पूर्णिया सहित सभी जिलों के पंचायतों में लगेगी स्ट्रीट लाइट

न्यूज डेस्क: पटना, नालंदा पूर्णिया सहित सभी जिलों के पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत चुनाव के बाद राज्य के सभी पंचायतों में सर्वे का काम शुरू किया जायेगा।

पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनवरी से सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। बिजली विभाग की देख-रेख में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा।

उन्होंने कहा की हर वार्ड में 10 लाइट लगाई जाएगी। वहीं पूरे बिहार में 15 लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा हैं। स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी को पांच साल तक मेंटेनेंस का काम भी करना होगा। 

आपको बता दें की बिहार के पंचायतों में हर लाइट बीमित होगा और आरएमएस के माध्यम से कहीं से भी मॉनिटरिंग की जा सकेगी। आरएमएस से पता चल जाएगा कि कहीं लाइट जल रही है कि नहीं, लाइट खराब होने पर तुरंत इसे बदल दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment