खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर के मेडिकल ओवरब्रिज से अखाड़ाघाट पुल (4 किमी) दोनों तरफ सात-सात फ़ीट चौड़ा किया जायेगा। वहीं चांदनी चाैक से बखरी (7.6 किमी) दोनों तरफ सात-सात फीट चौड़ा किया जायेगा। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं।
वहीं आमगाेला ओवरब्रिज से रामदयालुनगर (2.4 किमी) दाेनाें ओर 7-7 मीटर सड़क को चौड़ा किया जायेगा। साथ ही साथ दोतरफा नाले के फुटपाथ भी बनेगा। डीएम ने प्रोजेक्ट माॅनीटरिंग ग्रुप की बैठक में अधिकारियों काे याेजनाओं में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
आपको बता दें की मुजफ्फरपुर के इन तीन सड़कों को चौड़ा करने के लिए बहुत जल्द प्रस्ताव तैयार किया जायेगा और इस प्रस्ताव को पथ निर्माण विभाग के पास भेजा जायेगा। विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद इन सड़कों का चौड़ीकरण होगा।
0 comments:
Post a Comment