पीएम मोदी में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा है की किसानों की स्थिति को सुधारने के देश में तीन कृषि कानून लाए गए थे, ताकि देश के छोटे किसानों को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकें। साथ ही साथ उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जा सकें।
उन्होंने अपने इस संबोधन में कहा कि मैं देश के किसानों से क्षमा चाहता हूं कि तीन कृषि कानून को मैं समझा नहीं सका। इसलिए केंद्र सरकार ने तीनों कानून को वापस लेने का फैसला लिया है। इस महीने के अंत में शुरू हो रहे संसद सत्र के दौरान इसे संसद के जरिए वापस ले लिया जाएगा।
आपको बता दें की पीएम मोदी ने देश के कोने-कोने में मौजूद कोटि-कोटि किसानों को, अनेक किसान संगठनों को स्वागत भी किया। जिन्होंने इस मुद्दे पर उनका समर्थन किया। पीएम ने कहा की मैं आज उन सभी का बहुत आभारी हूं। साथ ही साथ उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों से घर वापस लौटने की भी अपील की।
0 comments:
Post a Comment