खबर के अनुसार बिहार के पथ निर्माण मंत्री की मानें तो पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस की तर्ज पर किया जायेगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के पास प्रस्ताव भेज दिया हैं। बहुत जल्द इनकी अनुमति मिल सकती हैं।
आपको बता दें की यह पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे बिहार की पहली ऐसी सड़क होगी जो ऐक्सेस रिस्ट्रिक्टेड होगी, यानी की इसमें बीच में कोई वाहन रोड पर नहीं दिखाई देगा। इस एक्सप्रेस-वे से पटना से कोलकाता सीधे तरीकों से जुड़ जायेगा।
यह एक्सप्रेस-वे पटना के बख्तियारपुर से शुरू होगा और बिहारशरीफ, शेखपुरा, सिकंदरा, चकाई, मधुपुर, दुर्गापुर और पानागढ़ होते हुए कोलकाता तक जायेगा। बहुत जल्द इस एक्सप्रेस-वे को लेकर स्वीकृति मिलने की उम्मीद की जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment