पटना : ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन, जानें डिटेल

न्यूज डेस्क: पटना सहित राज्य के किसी भी जिले में रहने वाले लोग ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार ई श्रम कार्ड योजना प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजना हैं। इस योजना के तहत एक सरकारी डाटा तैयार किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार ई श्रम कार्ड के द्वारा छोटे और सीमांत किसान, मजदूरों, सड़क विक्रेताओं, मनरेगा कार्यकर्ता, घरेलू श्रमिक, आशा कार्यकर्ता, दूध बेचने वाले, सब्जी और फल बेचने वाले ऑटो रिक्सा चलाने वाले आदि लोगों को इससे जोड़ा जा रहा हैं। 

इस योजना के माध्यम से तैयार होने वाले डेटाबेस के आधार पर इन सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाएं मंत्रालयों, सरकारों द्वारा लागू किया जाएगा। साथ ही साथ इन्हे कई तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होगा।

आपको बता दें की ई श्रम कार्ड बनवाने से सरकार के पास आपकी पूरी डिटेल्स चली जाएगी और सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आपको देगी। बता दें की सरकार ने आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए ई श्रम कार्ड पोर्टल की शुरूआत की हैं। 

आवेदन करने के लिए वेबसाइट : https://register.eshram.gov.in/#/user/self

आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड। 

0 comments:

Post a Comment