खबर के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार के मनरेगा आयुक्त सीपी खंडूजा ने राज्य के सभी जिलों के डीएम सह जिला कार्यक्रम समन्वयक और डीडीसी सह अपर जिला कार्यक्रम को पत्र जारी किया गया हैं, ताकि इस काम को किया जा सकें।
आपको बता दें की बिहार में मनरेगा मजदूरों को 100 दिन की रोजगार गारंटी के साथ-साथ बीमा की सुरक्षा भी मिलेगी। इससे करीब एक करोड़ 89 लाख मजदूर परिवारों को फायदा होगा तथा उनके जीवन की कई परेशानियां भी दूर होगी।
पटना सहित सभी जिलों के मजदूरों का होगा बिमा, जानें इसके फायदे?
1 .मनरेगा मजदूरों को 12 रुपए प्रति सालाना प्रीमियम देकर दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा करवाया जाएगा।
2 .बिहार में मनरेगा मजदूरों को 330 रुपए प्रति वर्ष प्रीमियम देकर दो लाख रुपये तक का जीवन सुरक्षा बीमा दिया जाएगा।
3 .आपको बता दें की मनरेगा के मजदूरों को पांच लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष तक का स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा भी दिया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment