पटना : बिहार में पैक्सों और किसानों को मिलेगा बिना ब्‍याज का लोन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार बिहार के पैक्सों और किसानों को बिना ब्याज का लोन देने की तैयारी कर रही हैं। इसको लेकर सहकारिता विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में खेती करने वाले किसानों को एक लाख रुपये और पैक्सों को पांच लाख रुपये तक ब्याजरहित ऋण की सुविधा देने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। इस प्रस्ताव को बहुत जल्द मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। 

आपको बता दें की बिहार में अधिक बारिश, बाढ़-सुखाड़, बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती हैं। ऐसे में किसान लोन लेकर खेती को आगे बढ़ा सकते हैं। इसपर किसानों से किसी तरह का ब्याज भी नहीं लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री की सहमति के बाद इसे बिहार कैबिनेट के पास भेजा जायेगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्य में लागू किया जायेगा। इससे राज्य के किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी और किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण सुविधा तुरंत मिल जाएगी।

0 comments:

Post a Comment