पटना, भोजपुर, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई में बालू की भारी किल्लत

न्यूज डेस्क: पटना, भोजपुर, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई और लखीसराय जिलों में बालू घाटों का खनन नहीं होने से इन जिलों में बालू की भारी किल्लत हो रही हैं। लोगों को घर-मकान बनाने के लिए महंगी बालू खरीदनी पड़ रही हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार सरकार राज्य में बालू को सुलभ बनाने के लिए सक्रिय तो हो गई है। लेकिन बिहार के इन आठ जिलों में बालू खनन की प्रक्रिया शुरू करने में अभी भी एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता हैं। 

आपको बता दें की पटना, भोजपुर, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई और लखीसराय में रहने वाले लोगों को अगले साल जनवरी माह से ही बालू की परेशानी से छुटकारा मिल सकता हैं, तब तक लोगों को महंगी बालू ही खरीदनी पड़ेगी।

मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों में बालू खनन को लेकर नीतीश सरकार ने सर्वेक्षण करने के आदेश दिए हैं। यह सर्वे जिलाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की देख-रेख में किया जायेगा। इसके बाद खनन की प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment