शिमला : हिमाचल प्रदेश में 8000 मल्‍टी टास्‍क वर्कर की भर्ती, जानें डिटेल

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में बेहतर तरीके से कार्य चलन के लिए 8000 मल्टीटास्क वर्कर की नियुक्ति का फैसला लिया है।

खबर के अनुसार सरकार की ओर से मल्टीटास्क वर्कर के पदों पर भर्ती को लेकर नियम तय कर दिए गए हैं। इसी नियम के अनुसार यहां 8000 मल्टीटास्क वर्कर की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी है।

आपको बता दें की मल्टीटास्क वर्कर के पदों पर भर्ती के दौरान एससी, एसटी, बीपीएल, ओबीसी या किसी अन्य आरक्षित वर्ग से आवेदक देने वाले लोगों को अतिरिक्त अंक मिलेंगे। वहीं स्कूल के सबसे नजदीक रहने वाले आवेदक को सबसे ज्यादा अंक मिलेंगे। 

कैसे होगी भर्ती। 

1 .आपको बता दें की स्कूल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी वाले आवेदकों को आठ अंक, दो किलोमीटर के छह अंक, तीन किलोमीटर की दूरी के चार अंक, जबकि चार किलोमीटर की दूरी के दो अंक दिया जायेगा। 

2 .पांचवीं कक्षा पास वालों को पांच अंक, आठवीं कक्षा पास वालों को आठ अंक दिए जाएंगे। 

3 .विधवा, दिव्यांग को तीन अंक, आरक्षित वर्ग के आवेदक को तीन अंक और बेरोजगार परिवार से आवेदक को तीन अंक दिए जाएंगे। 

4 .इन सभी अंकों को जोड़ने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment