मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, इन जिलों को होगा फायदा

न्यूज डेस्क:  उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर जे आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बाद यूपी के लोगों को अगले महीने तक गंगा एक्सप्रेस-वे का भी तोहफा मिल सकता हैं। गंगा एक्सप्रेसवे का 94 प्रतिशत जमीन अधिग्रहित हो चुका है। 

खबर के मुताबिक दिसंबर महीने में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया जा सकता हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से कई जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही साथ उनका आवागवन सुगम हो जायेगा।

आपको बता दें की पहले फेज में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण मेरठ से प्रयागराज तक किया जायेगा। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरू हो कर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक दूसरे फेज में इस गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज से बलिया तक बनाया जायेगा। यह एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में 41,544 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 

0 comments:

Post a Comment