पटना ज्योतिष : महाशिवरात्रि पर इस मंत्र से करें भगवान शिव को प्रसन्न

पटना ज्योतिष : पंचांगों के मुताबिक फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन एक मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है और लोग भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भोले के भक्त व्रत रखते हैं और धूम-धाम से पूजा-पाठ करते हैं। इससे इंसान के जीवन पर भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा सदैव बनी रहती हैं। 

महाशिवरात्रि पर इस मंत्र से करें भगवान शिव को प्रसन्न?

महामृत्युंजय मंत्र। 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव गायत्री मंत्र। 

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

शिव पंचाक्षरी मंत्र। 

ॐ नम: शिवाय।

0 comments:

Post a Comment