पटना : बिहार के पंचायती राज विभाग में 13270 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पंचायती राज विभाग में 13270 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार पंचायती राज विभाग इसी महीने में पंचायत सचिवों के 3161 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसको लेकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग को निर्देश दे दिए गए हैं। आयोग के द्वारा ही आवेदन आमंत्रित किये जाएंगे। 

बता दें की पंचायती राज विभाग में इंजीनियर संवर्ग के 1314 पदों पर नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। इसको लेकर भी विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। वहीं राज्य में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों के 266 पदों पर भर्ती भी जल्द से जल्द की जाएगी। 

पंचायती राज विभाग के तहत सुपरीटेंडेंट इंजीनियर के 1048 पद भी भरे जाएंगे। मुख्यालय स्तर पर 7 पद और 38 जिलों में काम करने के लिए 1041 इंजीनियरों की तैनाती जल्द से जल्द की जाएगी। इसको लेकर विभाग तैयारी में जुटा हुआ हैं। 

0 comments:

Post a Comment