खबर के अनुसार जमीन सर्वे के बाद बिहार में सभी जमीन मालिक के नाम से नया खतियान ओर नक्सा सरकार की ओर से जारी किया जायेगा। बिहार सरकार की ओर से राजस्व कर्मियों, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनी सलाहकार और अमीन मिलकर सर्वे की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
ऐसे भरें सर्वे फॉर्म : आप सर्वे शिविर में जा कर सर्वे फॉर्म प्राप्त करें या फिर निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाकर सर्वे फॉर्म को डाउनलोड करें। और उस फॉर्म में जमीन से संबंधित सभी जानकारी को भरें। अगर जमीन आपके नाम से नहीं हैं तो आपको वंशावली फॉर्म भी भरना होगा और उसमे जमीन मालिक और आपके बिच के रिश्तों की जानकारी देनी होगी।
जमीन सर्वे से फायदा : जीवित रैयत के नाम से जमीन का खतियान बनेगा, जमीन का नक्शा तैयार होगा, जमीन से संबंधित विवाद खत्म होंगे, जमीन की खरीद-बिक्री पारदर्शी होगी, जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन होंगे, जमीन खरीद बिक्री होने पर खतियान भी अपडेट होगा।
इन 18 जिलों में दूसरे चरण का जमीन सर्वे शुरू हुआ हैं : पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमर, बक्सर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज और नवादा
.png)
0 comments:
Post a Comment