दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, फरीदाबाद, नोएडा में जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन चेक करें कागज

न्यूज डेस्क: अगर आप दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, फरीदाबाद, नोएडा में जमीन खरीद रहे हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन के कागजात को चेक कर सकते हैं और ये जान सकते हैं की आप जो जमीन खरीद रहे हैं उस जमीन का मालिक कौन हैं।

खबर के अनुसार जमीन के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेजों को ऑनलाइन कर दिया हैं। आप जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन के द्वारा जमीन के कागजात को निकल कर जमीन का सत्यापन कर सकते हैं।

दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, फरीदाबाद, नोएडा में जमीन खरीदने से पहले ऑनलाइन चेक करें कागज?

1 .दिल्ली में आप वेबसाइट dlrc.delhigovt.nic.in  पर जा कर जमीन का भूलेख विवरण चेक कर सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क भी देना नहीं पड़ेगा।

2 .गुरुग्राम और फरीदाबाद में वेबसाइट jamabandi.nic.in पर जा कर जमीन का भूलेख चेक कर सकते हैं और जमाबंदी की कॉपी डाउनलोड कर उसे निकाल सकते हैं।

3 .मेरठ और नोएडा में वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/ पर जा कर जमीन का भूलेख खतैनी चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इससे आपको जमीन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

0 comments:

Post a Comment