लखनऊ, मेरठ, आगरा, गोरखपुर समेत सभी जिलों में महंगी होगी बिजली

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ, मेरठ, आगरा, गोरखपुर समेत सभी जिलों में बिजली महंगी होने वाली हैं। इसको लेकर बिजली कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 

खबर के अनुसार पेट्रोल-डीजल और गैस के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों को अब बिजली का भी झटका लगने वाला हैं। ऐसा माना जा रहा हैं की उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सभी श्रेणियों की बिजली दरें बढ़ सकती हैं। हालांकि किसानों को राहत मिल सकती हैं।

बता दें की यूपी की भाजपा सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में देने की घोषणा की थी। इसलिए किसानों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों की बिजली शुल्क बढ़ सकती हैं। इसको लेकर बिजली कंपनियों से दस दिन में स्लैबवार टैरिफ प्रस्ताव मांगा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार बिजली विभाग में 6700 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई करने के लिए मौजूदा दरें बढ़ा सकती हैं। वहीं किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के लिए सरकार को करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसका भी आंकलन किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment