दरअसल पुरुषोत्तमपुर पावर ग्रिड से होने वाली विद्युत सप्लाई को 3 अप्रैल 2022 से लेकर 30 अप्रैल 2022 तक दिन के 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसकी जानकारी खुद बिजली कंपनी के जेई रंजीत कुमार ने दी हैं।
रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की गेहूं की कटाई को लेकर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल गेंहू की कटाई के वक्त अक्सर खेत से गुजर रहे बिजली के तार व पास लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फसलों में आग लगने का खतरा बना रहता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे बंद रखने का फैसला किया गया हैं।
बक्सर जिले में रहने वाले लोगों को बिजली से संबंधित जो भी काम हैं उस काम को 10 बजे से पहले ही पूरा कर लें। क्यों की 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेंगी। इसलिए बिजली विभाग ने लोगों को पहले ही जानकारी दे दी हैं।

0 comments:
Post a Comment