ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए राजस्व विभाग ने यूपी भूलेख खतौनी नकल 2022 चेक एवं डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। इससे लोगों को काफी सुविधा हो रही हैं।
बता दें की घर बैठे ऑनलाइन अपने जमीन, खेत, प्लाट का भूलेख खसरा डिटेल देख सकते है। साथ ही साथ जमीन की पूरी डिटेल्स भी प्राप्त कर सकते हैं और जमीन के कागजात भी निकाल सकते हैं। इसके लिए कोई पैसा भी नहीं लिया जायेगा।
बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती में ऐसे निकालें जमीन का कागज, जानिए?
1 .आप गूगल में भूलेख यूपी ऑफिसियल वेबसाइट को सर्च करें।
2 .डाइरेक्ट वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जाये।
3 .इसके बाद अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम को सही-सही चुनें।
4 .खसरा / गाटा संख्या द्वारा खोजे, खाता संख्या द्वारा खोजे, खातेदार का नाम के द्वारा खोजें, नामांतरण दिनांक से खोजें में से किसी एक को सलेक्ट करें।
5 .आप जो भी सलेक्ट करेंगे उसकी जानकारी आपको देनी होगी।
6 .इसके बाद यूपी भूलेख खतौनी चेक कर सकते हैं और भूलेख खतौनी नकल डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकल सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment