बुलंदशहर, औरैया, बिजनौर, अमेठी समेत 14 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बुलंदशहर, औरैया, बिजनौर, अमेठी समेत 14 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

खबर के अनुसार योगी सरकार ने इन जिलों में अगले वर्ष तक मेडिकल कालेजों का संचालन शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इन मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, सोनभद्र, चंदौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, कौशांबी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी व अमेठी जिले में ये नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इससे इन जिले के लोगों को काफी फायदा होगा।

इतना ही नहीं योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के संभल व महराजगंज में निजी भागीदारों से मेडिकल कालेज खोलने की अनुमति दी हैं। साथ ही साथ राज्य के 16 अन्य जिलों में भी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment