ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने फ्री राशन योजना को जून 2022 तक के लिए बढ़ा दिया हैं। इस योजना के तहत चावल-गेहूं के साथ साथ नमक, चीनी, दाल और तेल भी फ्री में दिया जायेगा। वहीं केंद्र सरकार ने फ्री राशन योजना को सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ाया हैं।
बता दें की केंद्र सरकार के फ्री राशन योजना के तहत तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल हर महीने फ्री में मिलेगा। अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बना लें।
राशन कार्ड के लिए करें आवेदन : उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाले लोग विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट fcs.up.nic.in पर जा कर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के 30 दिन बाद राशन कार्ड बन जायेगा। इसका बाद आप फ्री राशन योजना का लाभ उठा सकेंगे। बता दें की राशन कार्ड आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का बनता हैं।

0 comments:
Post a Comment