दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ, पटना में जानें रामनवमी की तिथि, शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ, पटना समेत देशभर में रामनवमी का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता हैं। इस दिन लोग भगवान राम की पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रामनवमी को पूजा करने से इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ इंसान को जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं।

रामनवमी का शुभ मुहूर्त। 

धार्मिक पंचांगों के मुताबिक रामनवमी इस साल 10 अप्रैल 2022, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान राम की पूजा अर्चना की जाएगी। 0 अप्रैल 2022 को प्रातः 11.10 बजे से 01.32 बजे तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त रहेगा।

नवमी तिथि आरंभ : 10 अप्रैल, प्रातः 01.32 बजे से। 

नवमी तिथि समापन -11 अप्रैल प्रातः 03.15 बजे तक।

==> धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रामनवमी का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने पृथ्वी पर अवतरण लिया था। इस दिन पूजा अर्चना करने से इंसान को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है तथा इंसान की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

0 comments:

Post a Comment