गाजियाबाद और मेरठ में लागू होगी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था

न्यूज डेस्क: गाजियाबाद और मेरठ में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू कर सकती हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार गाजियाबाद और मेरठ में अपराध पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार इन जिलों में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू कर सकती हैं। इससे यूपी सरकार को अपराध पर नियंत्रण करने में आसानी होगी।

बता दें की उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में सबसे पहले पुलिस कमिश्नरी लागू किया गया था। जिसके बाद इन जिलों में अपराध और कानून-व्यवस्था में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। इसके बाद वाराणसी और कानपुर में भी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू की गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार बहुत जल्द गाजियाबाद और मेरठ में भी  पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू कर सकती हैं। दरअसल पिछले दिनों गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार के निलंबन के बाद जिले में किसी नए एसएसपी की तैनाती नहीं की गई हैं। इससे ऐसा माना जा रहा हैं की सरकार यहां जल्द ही पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू करेगी।

0 comments:

Post a Comment