खबर के अनुसार नवरात्र और रमजान के चलते सब्जियों की मांग तो बढ़ रही हैं। लेकिन इसके दामों में भी जबरदस्त उछाल आ रही हैं। लखनऊ में नींबू की कीमत 200 रुपये किलो के पर चली गई हैं। वहीं हरी मिर्च 200 रुपये किलो, जबकि शिमला मिर्च 130 से 150 रुपये किलो बिक रहा हैं।
वहीं लखनऊ की सब्जी मंडियों में भिंडी 140 रुपये किलो से ऊपर बिक रही है। जबकि लौकी 50 रुपये किलो बिक रही है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि होने से ढुलाई महंगी हो गई हैं। इसका असर सब्जियों पर भी दिखाई दे रहा हैं।
दुकानदारों की मानें तो लखनऊ में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, विजयवाड़ा, कोलकाता, इंदौर समेत कई अन्य प्रांतों से सब्जियां आती हैं। लेकिन डीजल की कीमतों में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमत और भी बढ़ने का अनुमान हैं।

0 comments:
Post a Comment