पटना, भागलपुर, दरभंगा, नालंदा समेत सभी जिलों में खाली होगा सरकारी जमीन

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, दरभंगा, नालंदा समेत सभी जिलों में सरकारी जमीन को खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। बिहार सरकार के आदेश के बाद एक अप्रैल से राज्य के सभी जिलों में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सभी जिले के अधिकारियों को आदेश दिए हैं की वो अपने जिले में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य को तोड़ दें तथा उसे जल्द से जल्द खाली करें। इसको लेकर बुलडोजर की खरीद की गई हैं। 

बता दें की बिहार में गैरमजरुआ जमीन, सामुदायिक क्षेत्र भूमि, सड़क भूमि, धार्मिक न्यास भूमि, खास महाल की जमीन, केसरे हिन्द की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त किया जायेगा और सरकार उस जमीन को अपने अधिकार में लेगी। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार की जमीन पर सभी जिलों में शहर से लेकर गांव तक अवैध कब्ज़ा हैं। सरकार सर्वे के दौरान सभी सरकारी जमीन को चिन्हित कर रही हैं ताकि भविष्य में उस जमीन का इस्तेमाल सरकारी कार्य में किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment