IPL 2022 : आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा पंजाब, कोलकाता की बड़ी जीत

खेल समाचार : आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आंद्रे रसेल के तूफानी पारी के बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की हैं।

खबर के अनुसार पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 138 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सातवें ओवर में 51 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए। 

इसके बाद शुरू हुआ रसेल का तूफान जिसने मैच को पूरी तरह से बदल दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया। रसेल ने 31 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली। 

वहीं सैम बिलिंग्स ने 23 गेंद में नाबाद 24 रन की पारी खेली और दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 90 रन की अटूट साझेदारी की। साथ ही साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 14.3 ओवर में ही मैच को जीता दिया और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

0 comments:

Post a Comment