पटना NIT की छात्रा को मिला 1.6 करोड़ का पैकेज

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना NIT की छात्रा को फेसबुक ने 1.6 करोड़ का सलाना पैकेज दिया हैं। आदिति नाम की ये छात्रा झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता संजय तिवारी टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जबकि माता मधु सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

बता दें की पिछले पांच साल में NIT पटना में इतना बड़ा पैकेज किसी को नहीं मिला हैं। मिली जानकारी के अनुसार आदिति फिलहाल NIT पटना में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं और वो अभी फाइनल ईयर में हैं। 

आदिति को  फेसबुक की तरफ से 1.6 करोड़ रुपये का सलाना पैकेज ऑफर किया गया है। वो फेसबुक में फ्रंट एंड इंजीनियरिंग के पद पर काम करेंगी। अदिति की इस उपलब्धि से एनआईटी पटना के शिक्षकों में काफी खुशी देखी जा रही है। 

NIT पटना के काफी छात्र बड़े-बड़े मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने हैं। लेकिन पिछले 5 साल से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा पैकेज पर यहां के किसी छात्रों का चयन नहीं हुआ था। इस साल आदिति को सलाना 1.6 करोड़ ऑफर किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment