गाजीपुर-बलिया से लेकर बिहार के बक्सर तक बनेंगे 4-लेन हाईवे

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गाजीपुर-बलिया से लेकर बिहार के बक्सर तक 4-लेन हाईवे बनाने की तैयारी की जा रही हैं। इस हाईवे के निर्माण होने से बिहार से उत्तर प्रदेश जाना आसान हो जायेगा। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए इस हाईवे को बनाने का प्लानिंग तैयार की जा रही हैं। इससे लखनऊ और पटना के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। साथ ही अभी तुलना में प्रतिघंटा 3.5 किलोमीटर कम सफर करना होगा।

आपको बता दें की गाजीपुर-बलिया-उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा हाईवे बनने से दक्षिण बिहार से दिल्ली की दूरी भी कम जाएगी। साथ ही साथ बिहार के लोगों को सड़क मार्ग से दिल्ली जाना आसान हो जायेगा। इससे बिजनेस व्यापार करने वालों को भी फायदा होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार पीएम गतिशक्ति कार्यक्रम के तहत काम करने वाले नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की बैठक में इस सड़क के निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखा गया हैं। जल्द ही इसके निर्माण को लेकर मंजूरी मिल सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment