खबर के अनुसार यूपी पावर कारपोरेशन यूपी में औसत बिलिंग के खेल को बंद करने का पुख्ता इंतजाम करने जा रहा हैं। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज ने अब इन सभी मीटरों को तत्काल बदलकर नया मीटर लगाने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में मीटरों के खराब होने का कारण बताकर स्थानीय बिजली कर्मियों के द्वारा उपभोक्ताओं की बिलिंग पूर्व के बिल के औसत के आधार पर की जाती है। जिसके कारण बिजली विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता हैं।
अब इस समस्या को दूर करने के लिए यूपी पावर कारपोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। साथ ही साथ प्रबंधन ने डिफेक्टिव श्रेणी के सभी मीटरों को तत्काल बदलने का फैसला लिया है, ताकि उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल मिल सके।

0 comments:
Post a Comment