खबर के अनुसार वाराणसी स्टेशन पर ट्रैफिक/पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द किया गया था। लेकिन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आंशिक रूप से इस ट्रेन तो बक्सर तक चलाने का फैसला किया हैं।
पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की त्योहार को लेकर मंगलवार से पटना- वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को आंशिक रूप से पटना और बक्सर के बीच चलाया जायेगा। यात्रीगण टिकट लेकर इस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।
दरअसल त्योहारों के कारण पटना जक्शन पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन का आंशिक परिचालन शुरू कर दिया हैं। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय संचालित से बक्सर तक संचालित की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment