खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आंधी भी आ सकती हैं।
बता दें की मौसम में अचानक से हुए बदलाव के कारण बिहार के इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और इस जिले के लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी। इसके अलावे राज्य के अन्य जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगी।
वहीं, बिहार के पटना साहिब, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, जहानाबाद, पाटलिपुत्र, सासाराम, काराकाट के कई इलाकों में कड़ी धुप और गर्मी बना रहेगा। बिहार के इन जिलों में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment