बिहार के 11 जिलों में आज बारिश हो सकती है

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के 11 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

खबर के अनुसार आज मौसम विभाग के द्वारा पूर्वी चंपारण, पश्चमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। 

बता दें की उत्तर बिहार के साथ दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया हैं। बिहार के इन जिलों में कुछ स्थान पर आंधी आने के भी आसार नजर आ रहे हैं। 

वहीं, इन जिलों के अलावे बिहार के अन्य कई जिलों में तेज गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। दोपहर से लेकर शाम तक गर्मी हवाएं चलेगी, जिससे की लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा। आज दक्षिण हिस्से में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

0 comments:

Post a Comment