खबर के अनुसार केरल में 30 मई को मानसून आधिकारिक तौर पर आ चुका है। वहीं जून के दूसरे सप्ताह में अहमदाबाद सहित राज्य में मानसून समय पर दस्तक देगा और राज्य में प्री-मानसून गतिविधि शुरू हो जाएगी। साथ ही गर्मी का प्रकोप कम हो जायेगा।
बता दें की गुजरात में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही हैं। लेकिन जून के दूसरे सप्ताह से तापमान में कमी आएगी। साथ ही साथ गुजरात में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की इस साल राज्य में अच्छी बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।
गुजरात में 15 जून से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। लेकिन, जून के तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होगी। इनमें सौराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment