खबर के अनुसार यह सब्सिडी भोजपुर, बक्सर, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, नालंदा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर तथा वैशाली जिले के किसानों को मिलेगा। इन जिलों के किसान सब्सिडी का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
बता दें की इस योजनान्तर्गत प्रति हेक्टेयर खरीफ प्याज का क्षेत्र विस्तार के लिए अनुदान की राशि 60000 रूपये देय होगी। किसान न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) तथा अधिकतम 10 एकड़ (4 हेक्टेयर) तक अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : किसान उद्यान निदेशालय कृषि विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस खरीफ प्याज का क्षेत्र विस्तार योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
आवेदन के लिए वेबसाइट :
https://horticulture.bihar.gov.in/HortMIS/AreaExpansionStateScheme/OnlineAppKharifOnionState.aspx

0 comments:
Post a Comment