खबर के अनुसार सरकार ने राशन कार्ड ऐप पर ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करा दी हैं। अब आप इस एप के माध्यम से भी अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी करा सकते हैं। साथ ही साथ राशन कार्ड से मुफ्त राशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं, प्रशासन ने राशन कार्डधारकों से कहा है कि वे मामलतदार कार्यालय से संपर्क कर भी अपना KYC करा सकते हैं। आधार कार्ड समेत सबूत जमा कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में जमा कर राशन कार्ड धारक KYC कराएं।
बता दें की मोबाइल ऐप के माध्यम से आवश्यक चरणों का पालन करके मामलातदार कार्यालय को ई-केवाईसी दस्तावेज भेज सकते और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। बिना ई-केवाईसी के राशन कार्ड का लाभ मिलना बंद हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment