खबर के अनुसार काली का पूरा नाम किलो एम्पीयर लीनियर इंजेक्टर हैं। यह एक रैखिक इलेक्ट्रॉन त्वरक है जिसे भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा विकसित किया जा रहा है।
बता दें की कई संगठनों और संस्थानों द्वारा यह दावा किया जाता हैं की इसमें निर्देशित-ऊर्जा हथियार क्षमताएं हैं। ये हथियार अगर युद्ध में उतर जाएं तो किसी भी युद्ध को मिनटों में बदल सकते हैं। इसमें उच्च शक्ति वाली माइक्रोवेव गन आने वाली मिसाइलों और विमानों की इलेक्ट्रॉनिक सर्किटरी को नष्ट कर देते हैं।
दरअसल KALI एक कण त्वरक है, जो इलेक्ट्रॉनों के शक्तिशाली स्पन्दों का उत्सर्जन करता है। इसे भारत का गुप्त हथियार माना जाता हैं। जिसके कारण इस हथियार की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। लेकिन चीन में भी इस हथियार की चर्चा होती हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment