खबर के अनुसार सितंबर 2021 में रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव ने कहा था, कि भारत संभावित और संभवतः पहला ऐसा देश होगा, जिसे रूस S-500 एयर डिफेंस सिस्टम देगा। हालांकि चीन भी इस एयर डिफेंस सिस्टम में दिलचस्पी दिखा रहा हैं।
बता दें की रूसी S-500 मिसाइल सिस्टम असल में किसी ब्रह्मास्त्र से कम नहीं है। इस एयर डिफेंस को भेदना किसी भी मिसाइल के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं हैं। रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध में S-400 के बाद S-500 को युद्ध के मैदान में उतार दिया हैं।
जानकारों की मानें तो रूस का S-500 एयर डिफेंस सिस्टम इतना ताकतवर हैं की ये किसी भी स्टेल्थ फाइटर जेट, हाइपरसोनिक मिसाइल और अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट को खत्म कर सकता है। इसे एक रक्षा कवच के साथ-साथ खतरनाक हमला करने के लिए डिजाइन किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment