मांस-मछली से ज्यादा प्रोटीन है मूंगफली में, जानिए

हेल्थ डेस्क: अगर आप प्रोटीन के लिए मांस-मछली का सेवन करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर हैं। एक रिसर्च के मुताबिक मांस-मछली से ज्यादा प्रोटीन मूंगफली में होता हैं। आप मूंगफली का सेवन कर अपने शरीर को भरपूर प्रोटीन दे सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग की स्टडी के अनुसार 1 दिन में एक स्वस्थ महिला को 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती हैं। जबकि एक स्वस्थ पुरुष को एक दिन में 56 ग्राम प्रोटीन की जरूरत हैं। महिला और पुरुष मूंगफली का सेवन कर इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। 

बता दें की अगर 100 ग्राम फिश का सेवन करते हैं तो इससे आपको 22 ग्राम प्रोटीन मिलती हैं। जबकि इतनी ही मूंगफली से 24 ग्राम प्रोटीन मिलती हैं। यानि की मूंगफली के सेवन से आप मछली से ज्यादा प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं और शरीर को मजबूत बना सकते हैं। 

इन चीजों में भी होती है प्रोटीन?

एक अमरूद खाने से शरीर को 4.2 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है। 

एक बड़ा केला के सेवन से आप 1.6 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। 

100 ग्राम कीवी खाते हैं तो आपको शरीर को 1.9 ग्राम तक प्रोटीन मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment